अयोध्या: कार्तिक पूर्णिमा को लेकर महापौर के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत रूप से 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बुधवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या नगर निगम के तत्वावधान में एक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही महापौर ने सरयू आरती स्थल से राम कथा पार्क  तक नगर निगम की समस्त सुविधाओं का निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की कमी ना रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बताया कि यह स्वच्छता अभियान कार्तिक पूर्णिमा मेले की समाप्ति तक चलता रहेगा। सरयू घाट, नया घाट समेत सभी प्रमुख स्थलों पर नगर निगम के सफाई कर्मी जुटाए गए हैं। इसके अलावा मानीटरिंग के लिए भी अधिकारी लगाए गए हैं। महापौर खुद नियमित व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, महाप्रबंधक जलकल, सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक एवं निर्माण, अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक एवं जलकल तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: सड़क निर्माण को लेकर हाइवे पर लगा 5 किलोमीटर का जाम, वाहन चालक परेशान

संबंधित समाचार