लखनऊ: सीएम योगी के सचिव बनकर लगाते थे चूना, यूपी STF ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से यूपी एसटीएफ की टीम ने दो शातिर ठग को गिरफ्तार किया हैं। दोनों आरोपियों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

जानकारी के अनुसार दोनों ठग मुख्यमंत्री के नाम पर जालसाजी करते थे। आपको बता दें कि दोनों आरोपी पीड़ितों के सामने खुद को मुख्यमंत्री का सचिव और संयुक्त सचिव बताया करते थे। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ ने प्रदीप दुबे निवासी जौनपुर और मान सिंह निवासी दुब्बगा, लखनऊ को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। यूपी एसटीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को गऊ घाट इलाके थाना ठाकुरगंज क्षेत्र से की गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक कार आधार कार्ड, मोबाइल व अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद हुए हैं। अब दोनों शातिर ठगों से पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- CM योगी का बड़ा एक्शन, एक आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारी निलंबित

संबंधित समाचार