आत्मघाती कदम : नाई ने दुकान में फंदा लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी, अमृत विचार : घर से निकले एक नाई ने अपनी ही दुकान में कुंढे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर घटना के कारण की जांच कर रही है।

सतरिख थाना क्षेत्र के नानमऊ गांव निवासी शिवम कुमार (23) की जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख चौराहे पर उदल की मार्केट में बाल काटने की दुकान है। शिवम बतौर नाई इसी दुकान में नाई का काम करता था। रोज की तरह गुरुवार की सुबह शिवम घर से निकलकर दुकान खोलने के लिए निकला। दुकान खोलने के बाद किसी एक ग्राहक की दाढ़ी भी बनाई। उसके बाद दुकान का शटर बंद कर दुकान के अंदर ही कुंढे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी ग्राहक के पहुंचने के बाद शटर बंद होने पर उसने आवाज़ लगाई तो दुकान से कोई आवाज़ नहीं आई।

इसी दौरान इनका साथी चंदौली निवासी नाई सलमान आ गया, तो उसने दुकान का शटर उठाया। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। सलमान ने घटना की जानकारी परिवार के लोगो को दी। सूचना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका और पुलिस जांच कर रही है। वहीं इकलौते कमाऊ पुत्र की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का शिवम की मौत के बाद से रो रोकर बुरा हाल है।

जैदपुर प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में अभी तक ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला कि घटना का राज खुल सके। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : साढ़े चार हजार वाहन मालिकों के लिये ओटीएस आखिरी मौका

संबंधित समाचार