मुरादाबाद: उप मुख्यमंत्री आज करेंगे कुंदरकी विस उप चुनाव में जीत का मार्गदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Prashant Pandey
On

कुंदरकी के जीरो प्वाइंट पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन में होंगे शामिल

मुरादाबाद, अमृत विचार।  कुंदरकी विधानसभा के उप चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। 1993 के बाद से भाजपा को इस क्षेत्र में जीत नहीं मिली है। ऐसे में उप चुनाव में जीत के लिए पार्टी ने जोर लगाया है। मुख्यमंत्री की भदासना में जनसभा के बाद अब उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कुंदरकी के जीरो प्वाइंट पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से कुंदरकी विस उप चुनाव के लिए चार मंत्रियों धर्मपाल सिंह, गुलाब देवी, जेपीएस राठौर, जसवंत सिंह सैनी के अलावा कई अन्य मंत्री सम्मेलन, जनसभा, नुक्कड़ सभा के अलावा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को अपने पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह के जीत के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भदासना में पिछले दिनों सभा कर चुके हैं। अब प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कुंदरकी विस उप चुनाव में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने के अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि शुक्रवार को कुंदरकी के जीरो प्वाइंट पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संबोधित करेंगे। इसकी सफलता के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। वह पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे।

संबंधित समाचार