बहराइच: सरयू नहर में मिली किशोरी की लाश, नहीं हुई पहचान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा शव

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरही गांव के पास सरयू नदी में एक किशोरी का शव शुक्रवार दोपहर में लोगों ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी मौत दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के गोपिया बैराज सरयू नदी जरही गांव के निकट से निकली है। नदी पर पुल भी बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर में लोग आवागमन कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने नदी के किनारे पानी में शव देखा। इस पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को भी शव मिलने की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकालवाया। 

थानाध्यक्ष ने किशोरी की शिनाख्त आसपास के लोगों से करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिस पर शव को 72 घंटे पहचान के लिए जिला मुख्यालय स्थित मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की उम्र 12 से 15 वर्ष के मध्य है। मौत भी दो से दिन पुराना लग रहा है। मामले की जांच चल रही है। पहचान के लिए फोटो अन्य थानों को भेजी गई है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: तेंदुए ने चार वर्षीय बालक को बनाया निवाला, गन्ने के खेत में परिवार के साथ गया था बालक

संबंधित समाचार