बहराइच: तेंदुए ने चार वर्षीय बालक को बनाया निवाला, गन्ने के खेत में परिवार के साथ गया था बालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी गांव निवासी चार वर्षीय बालक शुक्रवार को अपने चाचा और अन्य के साथ पास में स्थित खेत गया। खेत में पहले से मौजूद तेंदुआ ने बालक पर हमला कर मार डाला। उसके शरीर का खून पूरी तरह से पी लिया।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर बनकटी निवासी संदीप कुमार का खेत घर के बगल में स्थित है। जिसमें गन्ना लगा हुआ है। शुक्रवार को गन्ना की कटाई हो रही थी। जिस पर अभिनन्दन (4) अपनी मां सीमा और चाचा के साथ खेत गया। खेत में परिवार के लोगों के श्रमिक भी थे। परिवार के लोगों का थोड़ा ध्यान चार वर्षीय बालक के उपर से हटा। इसी दौरान गन्ने के खेत में मौजूद तेंदुआ ने हमला कर दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुआ ने बालक के शरीर से पूरा खून पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

परिवार के लोग उसे पीएचसी सुजौली ले गए। यहां फार्मासिस्ट माहेश्वरी शुक्ला, एंबुलेंस चालक और ईएमटी राहुल मिश्रा ने ऑक्सीजन देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन बालक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी पुलिस के साथ वन विभाग को दी गई। थाने के उपनिरीक्षक रामाशंकर यादव उप निरीक्षक अफजल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: तेंदुआ और बाघ के बाद कुत्ते के हमले से परेशान लोग, 7 लोगों को काटा

संबंधित समाचार