Ayodhya News : देव दीपावली पर राम नाम के दीपों से प्रकाशमान हुआ सरयू तट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मठ मंदिरों में विशेष आरती भोग हुआ, श्रद्धालुओं ने भी निवेदित की श्रद्धा 

अयोध्या अमृत विचार:  रामनगरी में भव्य दीपोत्सव मनाए जाने के बाद शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देव दीपावली मनाई गई। मठ मंदिरों में विशेष आरती भोग का आयोजन किया गया। देर शाम मंदिरों में और सरयू के तट पर सैकड़ों दीप जलाकर घाटों को प्रकाशमान किया गया। इसके अलावा प्राचीन गुप्तारघाट पर भी लोगों ने देव दीपावली मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

 कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन काशी में देव दिपावली मनाने की परंपरा रही है। अब यह परंपरा अब अयोध्या में अपना स्वरूप तैयार कर रही है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन सभी देवी देवता पृथ्वी पर आते हैं। वही पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने इस दिन देवी देवताओं को राक्षस त्रिपुरासुर के प्रकोप से मुक्त कराया था। इसी खुशी में सभी देवताओं ने शिव की नगरी काशी में दीप जलाया था। उसी दिन से देव दीपावली मनाए जाने की परंपरा बनी। इस परंपरा को अयोध्या में भी बड़े ही उत्साह के साथ निभाया गया।

जिसके तहत सरयू घाट पर 1100 दीप जलाकर माँ सरयू की भव्य आरती भी उतारी गई। मांझा बरहेटा सुरेश यादव ने बताया कि यह हमारा संकल्प था कि जिस दिन राम लाल अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे उसके बाद देव दीपावली को भव्यता साथ मनाने का काम करेंगे। हमारे गांव से दर्जनों लोग इस कार्य में सहयोग करने के लिए आए हुए हैं। उत्साह के साथ हम देव दीपावली को मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Barabanki News : केमिकल युक्त पानी से मर रहे लोग, सैंकड़ों बीमार

संबंधित समाचार