संभल : कमरे में लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैलादेवी, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में दस दिन पहले मायके से आई महिला का शव शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ संभल, फॉरेंसिक टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरकर पुलिस ने पंचनामा भरकर महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी मनीष की शादी छह माह पहले अमरोहा जिले के गांव आदमपुर निवासी कुमकुम 19 वर्षीय के साथ हुई थी। कुमकुम करवाचौथ पर अपने मायके गई थी । भैयादूज पर ससुराल गया मनीष कुमकुम को मायके से बुलाकर लाया था। आरोप है कि तभी से कुमकुम का ससुराल वालों से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। मनीष का कहना है कि शनिवार की शाम छह बजे कमरे में पहुंचकर देखा तो कुमकुम का शव छत में लगे पंखे से बंधी रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। चीख पुकार को सुनकर परिजन व मुहल्ला के लोग भी मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रोते बिलखते मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ संभल अनुज कुमार चौधरी, फॉरेसिंक टीम और थाना प्रभारी राजीव मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंदा खोलकर कुमकुम का शव नीचे उतारा और समझा-बुझाकर कुमकुम के मायके वालों को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर कुमकुम का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

संबंधित समाचार