कानपुर में अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के घर के पास महिला की चेन लूटी...मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के रावतपुर स्थित घर के पास बाइक सवार लुटेरे ने महिला की चेन तोड़ लुटेरे भाग निकले। घटना के समय पीड़िता मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।  

रावतपुर पी ब्लॉक निवासी साधना पाल घर के पास स्थित पार्क में रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए जाती है। शनिवार सुबह लगभग सात बजे मॉर्निंग वॉक कर वह घर की ओर लौट रही थी। अभी वह अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के घर के सामने की रोड पर पहुंची थी। तभी बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली।

शोर मचाने पर लुटेरा मौके से भाग निकाला। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार