अमरोहा: नौगावां विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार
अमरोहा,अमृत विचार। नौगावां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 15077 वोट से हराकर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को 86692 वोट मिले, जबकि सपा को 71615 वोट मिले। बसपा तीसरे नंबर पर रही जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब …
अमरोहा,अमृत विचार। नौगावां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने सपा उम्मीदवार जावेद आब्दी को 15077 वोट से हराकर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को 86692 वोट मिले, जबकि सपा को 71615 वोट मिले। बसपा तीसरे नंबर पर रही जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
पूर्व मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद नौगावां सीट पर उपचुनाव हुआ। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को प्रत्याशी बनाया था जबकि सपा से जावेद आब्दी, बसपा से फुरकान अहमद और कांग्रेस से डा. कमलेश सिंह प्रत्याशी थे।
मंगलवार को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। उम्मीदवार और एजेंट मतगणना स्थल पर एक घंटा पहले ही पहुंच गए। थर्मल स्क्रीनिंग और पुलिस जांच के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया गया। शुरूआत से नौवें राउंड तक सपा ने भाजपा पर बढ़त बनाए रखी। पर दसवें राउंड से भाजपा ने सपा को पीछे छोड़ना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। मतगणना पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान को प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। भाजपा प्रत्याशी की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे।
