अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- दावा वन नेशन-वन इलेक्शन का, लेकिन परीक्षा तक नहीं करा पाती भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जान चुकी थी वह मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव हारने जा रही है। इसी कारण चुनाव कैंसिल करा दिया है। भाजपा ने सर्वे भी कराया था, जिसमे पार्टी को यह बात पता चल गई थी। अखिलेश ने कहा कि ये वही भाजपा है जो वन नेशन वन इलेक्शन कराने का दावा करती है, लेकिन परीक्षा नहीं करा पाती है। आज नौकरी और परीक्षा के लिए छात्रों को सड़कों पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

अखिलेश यादव रविवार को अम्बेडकर नगर के कटहरी में उपचुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने के लिए हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बात करने के बाद सड़क मार्ग से अम्बेडकर नगर के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने मन बना लिया है। भाजपा को जनता हटा देगी।

झांसी अग्निकांड की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा, "ये दुखद है कि किस तरह की घटना आज के समय पर हो रही है। उन्हें तभी सावधान हो जाना चाहिए था जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की जान गई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कभी भी ये लोग निरीक्षण पर जाते हैं या औचक निरीक्षण करते हैं तो पूरा इंतजाम सही सलामत मिलता है लेकिन जैसे ही अधिकारी या मंत्री हटते हैं, अस्पताल वैसे ही हो जाते हैं। क्या सरकार ने पर्याप्त बजट दिया था?, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? यह लापरवाही और सरकार की नजरअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान गई है और इतना बड़ा नुकसान हुआ है।"

यह भी पढ़ें:-Lucknow: फास्ट फूड विक्रेता ने महिला चौकी प्रभारी और सिपाही पर लगाया वसूली का आरोप, शिकायती पत्र वायरल

संबंधित समाचार