Bareilly: टैक्स विभाग के निशाने पर 500 बड़े भवन, क्या आपको मिला नोटिस?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: वित्तीय वर्ष में कम समय देख नगर निगम का टैक्स विभाग कर जमा करने में जुटा है। कम वसूली होने के कारण 500 बड़े व्यावसायिक भवनों को लक्ष्य बनाकर टैक्स वसूल किया जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी की जानी है। इसको लेकर विभाग ने योजना तैयार कर जोनवार जिम्मेदारी दी है। ऐसे भवन मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें सबसे पहले व्यावसायिक प्रॉपर्टी से टैक्स की रिकवरी पर जोर है।

शहर में शोरूम, व्यावसायिक प्रतिष्ठान 31 हजार से अधिक हैं। इनमें व्यावसायिक बड़ी प्रॉपर्टी की सूची नगर निगम ने बनाई है। निगम ने पहले इन प्रॉपर्टी से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया था। इसके बाद भी इन प्रॉपर्टी से टैक्स रिकवरी पूरी तरह से नहीं हो पाई। शासन स्तर से भवनों का जीआईएस सर्वे कराया गया था। सर्वे टीम ने सारे रिकॉर्ड निगम को सौंप दिए। पुराने रिकॉर्ड के हिसाब से टैक्स विभाग के मुताबिक 1.45 लाख करदाता हैं।

यह भी पढ़ें- SNCU में धधक चुकी है आग, फिर भी आग से निपटने के बरेली में इंतजाम नाकाफी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज