मुरादाबाद: शादी से किया इन्कार तो प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलग-अलग समुदाय का होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव का माहौल

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शादी करने से इन्कार करने पर प्रेमी आपा खो बैठा और उसने प्रेमिका को कॉल कर बातचीत करने की कोशिश की। दोनों के बीच बातचीत नहीं होने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका की चौखट पर पहुंचा और जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है।

थाना कांशीराम नगर निवासी युवक का दूसरे समुदाय की किशोरी से लगभग तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुरुआत में दोनों चोरी-छिपे तथा बाद में खुलेआम मिलने-जुलने लगे थे। परिवार वालों ने दोनों को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके थे। बताते हैं कि इसी बीच परिवार वालों ने लड़की का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। बातचीत करने का उसने काफी प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार