बदायूं: शादी तय होने के बाद जीजा के साथ फरार हो गई युवती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को होनी थी गोद भराई की रस्म, शनिवार को भाग गई युवती

विजय नगला, अमृत विचार। थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता उझानी क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय हुआ था। रविवार को गोद भराई की रस्म होने वाली थी लेकिन शनिवार को युवती अपने जीजा के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने तहरीर देकर अपने दामाद और उसके माता-पिता पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तय हुई थी। शादी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। रविवार को लड़का पक्ष के लोग गोद भराई की रस्म के लिए आने वाले थे लेकिन शनिवार को उनकी बेटी कहीं लापता हो गई। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पता चला कि उनकी बेटी को उनका दामाद ही बहला फुसलाकर ले गया है। युवती के पिता ने दामाद को फोन किया लेकिन नंबर बंद आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार