कासगंज: किसानों को भा रही है विलायती गाजर की खेती, बढ़ा रुझान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गन्ने से धीमे धीमे कम कर रहे मोह, गाजर की ओर किया रुख

कासगंज, अमृत विचार। जिले के किसान यूं तो गन्ने की खेती बड़े ही सलीके से करते हैं, लेकिन पिछले एक दशक से यहां के किसान अपना तरीका बदल रहे हैं। गन्ने की खेती करने वाले किसानों का रुख अब विलायती गाजर की ओर हो रहा है। इंग्लिश कैरट के नाम से मशहूर इस गाजर की खेती 10 हजार एकड तक फैल चुकी है। हजारों किसान इसका लाभ ले रहे हैं।

पश्चिमी उप्र में कासगंज जिले के सहावर, पटियाली, कासगंज तहसील के कई गांवों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर हो रही है। करीब 8 से 10 हजार किसान विलायती गाजर की खेती कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस गाजर की सप्लाई जिले से पूरे देश में की जाती है। विलायती गाजर की खेती से जुड़े किसानों को सरकार भी काफी सहूलियत दे रही है। विलायती गाजर की खेती करने वाले किसान समय समय सम्मान पा चुके है। उन्नतशील किसान हरिशंकर कहते हैं कि गाजर की खेती से वह समृद्ध हो रहे है और उनको काफी लाभ पहुंच रहा है। इस खेती को करने के कई फायदे है। मिट्टी को हरी खाद भी मिल जाती है।

इस तरह की मिट्टी में होती है पैदावार
गाजर की जड़ों के अच्छे विकास के लिए गहरी, नर्म और चिकनी मिट्टी की जरूरत होती है। बहुत ज्यादा भारी और ज्यादा नर्म मिट्टी गाजरों की फसल के लिए अच्छी नहीं मानी जाती । अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी की पी एच 5.5 से 7 होनी चाहिए। अच्छी पैदावार के लिए 6.5 पी एच लाभदायक होती है।

गाजर की खेती नवंबर माह तक की जाती है। इस खेती के लिए किसानों को जागरूक होना चाहिए। यह खेती किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाती है और इसके तमाम फायदे है। -अवधेश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी

ये भी पढ़ें - कासगंज: पुलिस मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव