प्रतापगढ़: अधिकारी ने पराली जलाने से किसानों को रोका, गोशाला में करवा दिया दान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उप निदेशक कृषि की किसानों से अपील फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रो का करें प्रयोग

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जनपद में पराली जलाने की घटना को रोकने एवं फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए निकले अफसर ने पराली जलते देख किसानों को चेतावनी दी। वहीं समझाने के बाद ग्राम प्रधान के साथ किसान ने गोशाला जाकर फसल अवशेष दान किया।

डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर जिले में पराली जलाने की घटना को रोकने एवं फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव सोमवार को भ्रमण पर निकले। उन्होंने तहसील क्षेत्र में क्षेत्र में राजमतीपुर, सुजाखर, रॉकी, शुकुलपुर किया। निरीक्षण के समय सांगीपुर शुकुलपुर में किसान शिव कुमार कोरी पुत्र राम सुन्दर द्वारा धान फसल की कटाई के बाद पराली एकत्र कर जलायी जा रही थी, पराली जलाते हुए देख उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने  आग को बुझवाया और चेतावनी दी। 

ग्राम प्रधान शुकुलपुर शंकर जायसवाल से बात कर किसानों को पराली जलाने से रोकने एवं पराली को जलाने के बजाय गोशाला में दान कराये जाने का आग्रह किया। इसके बाद प्रधान के साथ किसान ने अपने खेत की अवशेष पराली को शुकुलपुर में स्थित गोशाला में दान की। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जो भी कृषि अपशिष्टो को जलाते हुए पाया जाता है अथवा सेटलाइट के माध्यम से घटना प्रकाश में आया तो दोषी व्यक्ति एवं संबधित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।बिना एसएमएस के कम्बाइन हार्वेस्टर प्रयोग करना वर्जित है, पकडे जाने पर सीज करने की कार्यवाही की जायेगी। किसान फसल अवशेष प्रबंधन संबधी कृषि यंत्रो का प्रयोग करें। निःशुल्क पूसा डिकम्पजोर का वितरण किया जा रहा है, जिसका किसान अधिक से अधिक उपयोग करे।

ये भी पढ़ें- Pratapgarh News : कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति समेत तीन घायल

संबंधित समाचार