आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मिले 20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स को मिला ये इनाम
दुबई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को 20 करोड़ रुपये की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की। फाइनल में हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12.5 करोड़ रुपये इनाम की हकदार बनी।मुंबई ने …
दुबई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को 20 करोड़ रुपये की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की। फाइनल में हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12.5 करोड़ रुपये इनाम की हकदार बनी।
मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता।
गांगुली ने मुंबई के कप्तान रोहित को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
Best IPL score by an Indian, two successive hundreds, stunning saves and @mipaltan lifting the trophy ? for the fifth time.
— IndianPremierLeague (@IPL) November 11, 2020
Watch some of the riveting performances that kept us hooked throughout the #Dream11IPL.
Video Link ? https://t.co/lIX4z2Qzdp pic.twitter.com/c7RKUcd97W
फाइनल का मैन ऑफ द मैच : ट्रेंट बोल्ट
उभरते खिलाड़ी : देवदत्त पडिकल
फेयरप्ले अवार्ड : मुंबई इंडियंस
गेमचेंजर ऑफ द सीजन : लोकेश राहुल
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन : कीरोन पोलार्ड
सर्वाधिक छक्के : ईशान किशन
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन : ट्रेंट बोल्ट
पर्पल कैप : कागिसो रबाडा
ऑरेंज कैप : लोकेश राहुल
सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी : जोफ्रा आर्चर
मुंबई इंडियंस (MI): 5वीं बार बनी चैम्पियन
2013 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया
2015 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया
2017 फाइनल: मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट को 1 रन से हराया
फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया
2020 फाइनल: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया
कौन कितनी बार बना आईपीएल चैम्पियन
मुंबई इंडियंस – 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) कप्तान रोहित शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स – 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर
सनराइजर्स हैदराबाद – 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर
डेक्कन चार्जर्स – 1 बार (2009) कप्तान एडम गिलक्रिस्ट
राजस्थान रॉयल्स – 1 बार (2008) कप्तान शेन वॉर्न
आईपीएल-13 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी
लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)- 670
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)- 618
डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)-548
श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)-519
ईशान किशन (मुंबई इंडियंस)-516
पंजाब के राहुल ने जीती ऑरेंज कैप
आईपीएल-13 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कप जीत ली है। आईपीएल का मंगलवार को समापन हुआ और मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया। पंजाब के कप्तान राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाये थे और उन्हें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से ही खतरा था। फाइनल से पहले शिखर के 603 रन थे लेकिन फाइनल में वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर के आउट होते ही राहुल के लिए ऑरेंज कैप सुनिश्चित हो गई।
Presenting the Orange Cap and Purple Cap winners of the #Dream11IPL.
— IndianPremierLeague (@IPL) November 10, 2020
Congratulations to @klrahul11 and @KagisoRabada25 ??? pic.twitter.com/q0Uzq3imUk
रबादा के सिर सजी पर्पल कैप
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का खिताब तो नहीं जीत पायी लेकिन उसके तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने एक सत्र में सर्वाधिक विकेटों के लिए पर्पल कैप जीत ली। दिल्ली को मंगलवार को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पर्पल कैप के लिए रबादा और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला था।
