मुरादाबाद: फर्म का खाता खुलवा हड़पे 25 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्म का दूसरा खाता खुलवाकर साझीदार व उसकी बेटी ने करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। फर्म ने उपभोक्ताओं से जब रकम का तगादा किया तो उन्होंने भुगतान होने की बात कही। साथ ही जिस खाते में रकम भेजी, उसका ब्यौरा भी दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर अन्य साझेदारों ने जब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्म का दूसरा खाता खुलवाकर साझीदार व उसकी बेटी ने करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। फर्म ने उपभोक्ताओं से जब रकम का तगादा किया तो उन्होंने भुगतान होने की बात कही। साथ ही जिस खाते में रकम भेजी, उसका ब्यौरा भी दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर अन्य साझेदारों ने जब विरोध किया तो आरोपी झगड़ने लगा। सिविल लाइंस थाने में आरोपी साझीदार व उसकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।


मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी केतन गोयल का कहना है कि उनकी गोयल पार्टनर कृष्णा डाइकेम इंड्रस्ट्रीज के नाम से फर्म है। जिसका कार्यालय कोतवाली क्षेत्र के बाजार गंज स्थित चौधरी काम्पलेक्स में हैं। केतन के अनुसार इस फर्म में छह साझेदार है। फर्म का अधिकारिक खाता रामगंगा विहार स्थित प्रथमा बैंक में हैं। यह खाता तीन साझेदारों के हस्ताक्षर से संचालित होता है। फर्म में एक साझेदार पंकज मेहता भी हैं।

केतन का कहना है कि पंकज ने अपनी बेटी जाह्नवी के साथ मिलकर सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक में फर्म के नाम से एक खाता खोला। बाद में पार्टियों से संपर्क करके कहा कि फर्म का नया खाता खुल गया है, लिहाजा इस खाते में भुगतान करें। इस तरह से करीब 25 लाख रुपये पंकज मेहता ने नए खाते में मंगवा लिए। इधर बकाए के लिए जब पार्टियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने भुगतान करने की बात कही।

साथ ही उन्होंने खाते का विवरण भी दिया। आरोप है कि इस संबंध में जब पंकज से अन्य साझेदारों ने बात की तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। आरोप है कि इससे पहले भी पंकज करीब 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में पंकज मेहता व उसकी बेटी जाह्नवी मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार