दिल्ली: झुग्गी बस्ती इलाके में आग लगने से 150 झुग्गियां जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना में सोमवार देर रात लगी आग में कम से कम 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब डेढ़ बजे मिली और 18 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।   

यह भी पढ़ें:-कुंभकर्ण सोता नहीं था, छिपकर हथियार बनाता था... राज्यपाल आनंदी बेन ने किया बड़ा दावा

 

संबंधित समाचार