अयोध्या मेडिकल कॉलेज के अग्निशमन संयंत्रों के निरीक्षण में मिली खामियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। झांसी कांड के बाद जिले का अग्निशमन विभाग भी अलर्ट हो गया है। दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में लगे कमजोर अग्निशमन संयंत्रों को देखने के लिए अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगहों पर कमियां मिली है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एक बार फिर से मेडिकल कॉलेज को नोटस भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-...

Ayodhya News: अयोध्या मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन प्रणाली कमजोर, सुरक्षा को लेक मिल चुकी दो बार नोटिस

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज की अग्निशमन प्रणाली भी कमजोर है। अग्निशमन विभाग अब तक दो बार मेडिकल कॉलेज प्रशासन को नोटिस दे चुका है, लेकिन उसके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। झांसी कांड के बाद अब अग्निशमन विभाग ने तीसरी नोटिस तैयार कर ली है। वह भी भेजी जाएगी। हालांकि प्राचार्य का दावा है कि हम सरकार के सभी निर्देशों के सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार