मुरादाबाद: कुंदरकी सीट पर मतदान शुरू, 3 लाख 83 हजार मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुरादाबाद। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से 225 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए 436 बूथ बनाए गए हैं। 3.83 लाख वोटर इन बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

सपा कैंडिडेट हाजी रिजवान पुलिस पर लगाया पहचान पत्र चेक करने का आरोप 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में कैंडिडेट हाजी रिजवान ने अपने समर्थकों के साथ एक मतदान केंद्र पर पहुँच कर पुलिस पर मतदाताओं का पहचान पत्र चेक करने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सड़क पर लगे बेरिकेट को भी हटाया। सपा समर्थकों ने वीडियो बना कर किया वायरल।  वायरल वीडिया भीखनपुर कुलवाड़ा के बूथ संख्या 362,363 के पास का बताया जा रहा है। 

बता दें कि कुंदरकी विधानसभा सीट पर 60% मुस्लिम आबादी, सपा को भाजपा से चुनौती कुंदरकी सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के रामवीर सिंह ठाकुर और सपा के हाजी रिजवान के बीच में हैं। हाजी रिजवान तीन बार इस सीट से पहले भी विधायक रह चुके हैं। रामवीर का यह चौथा चुनाव है। इसके पहले के तीन चुनाव रामवीर हार चुके हैं। कुंदरकी मुस्लिम बहुल सीट है। यहां करीब 60 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। 

इनमें से भी 80 हजार वोटर तुर्क बिरादरी से हैं। इनमें से प्रमुख तौर पर भाजपा के रामवीर सिंह ठाकुर, सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान, बसपा के रफतउल्ला खां उर्फ नेता छिद्दा, AIMIM के हाफिज वारिस और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चांद बाबू मजबूती से चुनाव लड़े हैं।

यह भी पढ़ें:-Live UP By-election 2024: कड़े सुरक्षा के बीच कटेहरी समेत UP के नौ सीटों मतदान शुरू, बोले अखिलेश- जनता की चेतना ही चेतावनी है...

 

संबंधित समाचार