हल्द्वानी: 22 नवंबर से मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा, ऊधमसिंह नगर जिले के लिए Yellow Alert

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। अब मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावना अभी नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह और शाम के समय 22 नवंबर से कोहरा छाने लगेगा। 24 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। कोहरे की वजह से दिन और रात के तापमान में और भी गिरावट आएगी।

अनुमान है कि कोहरे का असर नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों जैसे कि लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, चोरगलिया आदि में भी हो सकता है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को दिन के समय अच्छी धूप निकली। हालांकि रात के समय अब तापमान में काफी गिरावट हो रही है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ों में भी अब ठंड बढ़ रही है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: 5 ₹ के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर

संबंधित समाचार