अयोध्या: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मां-बेटी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/अयोध्या,अमृत विचार: पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग मवई चौराहा ओवरब्रिज के समीप पिकअप ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर मवई चौराहा स्थित ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे मवई थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी एडवोकेट एजाज अहमद का भतीजा फरहान पुत्र इमरान, रोशन जहां पत्नी इमरान व 8 वर्षीय बच्ची होमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएचसी मवई के चिकित्सकों ने फरहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां-बेटी का इलाज चल रहा है। पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया मवई पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: रामनगरी में वायु प्रदूषण का हानिकारक स्तर 203, हवा ने भी बदला मिजाज

संबंधित समाचार