रामपुर: क्रिकेटर कपिल देव के सहयोगी इंजीनियर आरआर प्रभाकर का निधन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे ईश्वर : डॉ. अरविंद

रामपुर,अमृतविचार। भारतीय बौद्ध महासभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आरके प्रभाकर  के अनुज एवं क्रिकेटर कपिल देव के सहयोगी इंजीनियर आरआर प्रभाकर (57 वर्ष ) का हृदयाघात होने से निधन हो गया। सूचना पाकर दिल्ली प्रदेश की सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम उनके निवास आवास विकास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। 

दिल्ली प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिजनों को दुख किस घड़ी में दुख सहन की क्षमता मिले। आरआर प्रभाकर दिल्ली में राजेंद्र पाल गौतम पूर्व मंत्री के निकटस्थ जयभीम मिशन के अभिन्न अंग थे। आरआर प्रभाकर के निधन पर  बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. अरविंद कुमार गौतम ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आरआर प्रभाकर का  निधन एक सामाजिक क्षति है। शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि देने वालों में  बांके लाल सागर, शोभित आदित्य, राम अवतार, डॉ. दशरथ सिंह, भरत सिंह, डॉक्टर जेपी सिंह अंबेडकर, अमर सिंह, पतराम सिंह, डॉ.सीएल चंचल, सतपाल सिंह बादल सहित तमाम लोगों ने अंतिम विदाई देते हुए परिजनों के प्रति दुख सहन की क्षमता मिले की कामना की।

 

संबंधित समाचार