Raebareli News : सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार : कोतवाली क्षेत्र के धरई कोडरी मार्ग पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही सड़क हादसे में पांच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए, जिनमे से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कोतवाली अंतर्गत पूरे जोधी निवासी मजरे मटका निवासी जाहिद अली (38) पुत्र रसूल बक्स अपनी पत्नी महरून निशा, समधन शायरा बानो और नाती नाहिद (डेढ़ साल) के साथ नेवादा से निमंत्रण करके घर लौट रहे थे। वही दूसरी तरफ से हरिश्चंद्र पुत्र मातादीन अपने भांजे राजेश निवासी लालू पट्टी संग्रामगढ़ के साथ बेटी की शादी का निमंत्रण करके घर लौट रहे थे। धरई कोडरी मार्ग पर दोनों बाइक सवारों की आपस मे हुई जबरदस्त भिड़ंत में जाहिद अली की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।चिकित्सक डॉक्टर सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया की महरून निशा, शायरा बानो और दूसरी तरफ से हरिश्चन्द्र, राजेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चे की हालत स्थिर है। युवक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। कोतवाली प्रभारी जितेंद प्रताप सिंह ने बताया कि धरई कोडरी मार्ग पर हुए हादसे में पांच लोगों के घायल होने एवं एक युवक की मृत्यु हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : बीडीओ ने मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

संबंधित समाचार