रामपुर : पैमाइश का विरोध करने पर किसान को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। गलत तरह से पैमाइश का विरोध करना किसान को भारी पड़ गया। गुस्साए लोगों ने किसान को पीट दिया। तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भोट के पदपुरी निवासी अशोक का कहना है कि उसका तहेरा भाई  ब्रजपाल, हरिशंकर, नौबतराम और दिनेश के खेत उसके खेत के बराबर में हैं। यह लोग अपने खेत की पैमाइश करा रहे थे कि इस दौरान मेरे खेत की भी पैमाइश कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर दी। उसके बाद आरोपियों ने अशोक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कुंदरकी के वीर बनेंगे रामवीर या रिजवान फिर पहुंचेंगे विधानसभा

संबंधित समाचार