UP By Election: प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा सीट पर रिकार्ड मतों से जीत हुई हैं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया। 

मतगणना पर निगाह लगाए पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव की ऐतिहासिक बढ़त और जीत की ओर अग्रसर होते देख पार्टी कार्यालय कार्यालय नेहरू भवन पर एकत्र होने शुरू हो गए। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका की एकतरफा जीत को लेकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। साथ ही मिष्ठान का वितरण कर ख़ुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ऐतिहासिक जीत के साथ पहली बार सांसद पहुंची है, निश्चित तौर पर वह आम आदमी, गरीब, मजदूर, दलित और पिछड़ों की आवाज को लोकसभा में मजबूती के साथ उठाएंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने वायनाड लोकसभा और झारखंड विधानसभा की जीत को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, बृजेश रावत, कविंद्र साहनी, अशोक कनौजिया, उमेश उपाध्याय, बबलू सिंह, चंचल सोनकर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेः UP by-election: सीसामऊ और करहल में दौड़ी साइकिल... कटेहरी, मझवां, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद व फूलपुर में भाजपा ने खिलाया कमल

संबंधित समाचार