लखनऊ: इकाना स्टेडियम पर नगर निगम ने लगाया पांच लाख का जुर्माना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सालिड वेस्ट मैनजमेंट नियमों का उल्लंघन करने पर इकाना स्टेडियम प्रशासन पर नगर आयुक्त ने 5 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

शुक्रवार को इकाना स्टेडियम परिसर में दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। इसमें हजारों की संख्या में दर्शक एकत्रित हुए थे। इस कार्यक्रम के लिए इकाना स्टेडियम प्रशासन ने विभिन्न श्रेणी के हजारों टिकट का विक्रय करते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2016 के अनुसार कूड़े एवं खाद्य पदार्थों और मलमूत्र आदि के संबंध में नियमानुसार व्यवस्थाएं नहीं की थी। 

नगर निगम के जोनल कार्यालय एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम कर्मियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कूड़ा इधर-उधर बिखरा हुआ था। साथ ही तरल वेस्ट को अनाधिकृत रूप से नाला/नाली में निस्तारित किया गया था। नगर निगम कर्मियों ने इस मामले की फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी कर अपनी रिपोर्ट पर्यावरण अभियंता नगर निगम को दी। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इकाना स्टेडियम प्रशासन पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन करने पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

यह भी पढ़ें:-UP Police की भर्ती परीक्षा में चयन होकर गोंडा में तीन सगे भाइयों ने रचा इतिहास, परिवार व गांव में हर्ष का माहौल

संबंधित समाचार