Lucknow News: पत्रकारपुरम चौकी के पास रिटायर्ड दरोगा की बेटी को सरेबाजार बेरहमी से पीटा, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के पत्रकारपुरम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पति ने सेवानिवृत्त दारोगा की बेटी को सड़क पर सरेबाजार बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया। राहगीरों को आता देख आरोपी पति भाग निकला। चोटिल हालत में पीड़िता गोमतीनगर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विकास नगर सेक्टर -3 में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक शिव भजन मिश्र रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से विवाद के चलते उनकी बेटी हिना खरगापुर सरस्वतीपुरम निवासी पति मनीष कुमार शुक्ला के साथ न रहकर मायके में रह रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर पत्रकारपुरम चौराहे पर आई थी। करीब 1 बजे जैसे ही एसबीआई शाखा के पास पहुंची। तभी पति मनीष ने रास्ते में रोक लिया। विरोध करने पर सरेराह पीटा। जिससे वह घायल हो गई।

सरेराह पिटाई देख राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख मनीष पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता चौकी और फिर थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि पति से उनकी जान को खतरा है। कई बार पहले भी मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने हिना की शिकायत पर मनीष के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पति ने भी लिखित शिकायत की है। आरोप है कि उनके साथ मारपीट हुई है। उनकी शिकायत की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-UP Police की भर्ती परीक्षा में चयन होकर गोंडा में तीन सगे भाइयों ने रचा इतिहास, परिवार व गांव में हर्ष का माहौल

संबंधित समाचार