बहराइच: पार्टी के जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर दागे पटाखे, मिठाईयां बांटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र और प्रदेश में उपचुनाव में जीत से भाजपाई गदगद

रिसिया/बहराइच, अमृत विचार। महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने और प्रदेश उप चुनाव में जीत दर्ज करने पर भाजपा में खुशी है। सभी ने देर रात तक आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।

रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर एनडीए गठबंधन की जीत की खुशी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे दागे और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाईयां दी है। महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन की प्रचंड बहुमत आने और यूपी उपचुनाव में बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन करने पर रिसिया के रेलवे स्टेशन चौराहे पर शाम सात बजे जमकर खुशियां मनाई गई, पटाखे दागे गए और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई गई। 

WhatsApp Image 2024-11-24 at 09.29.07_52e6d584

ब्लॉक प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताकर पीएम और सीएम को आशीर्वाद दिया है। इस अवसर पर  हेमंत वर्मा मंडल अध्यक्ष,महेश अग्रवाल,कृष्ण कुमार अग्रहरी,अरविंद गुप्ता महामंत्री,हलीम अहमद मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,जिला जीत तिवारी मंडल मंत्री,प्रभात गुप्ता युवा मोर्चा सहित शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Bahraich News : गांव में तार जोड़ते समय संविदाकर्मी झुलसा, मौत

संबंधित समाचार