Bahraich News : गांव में तार जोड़ते समय संविदाकर्मी झुलसा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के वजीरपुर गांव में शुक्रवार रात को लाइन सही करते समय संविदा बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के बकवा गांव निवासी प्रियांशु सिंह जिले में बिजली विभाग में संविदा लाइन मैन के पद पर तैनात थे। संविदा कर्मचारी दरगाह थाना क्षेत्र के परसौरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि राकेश वर्मा के यहां किराए के मकान में रहते थे।

शनिवार रात को क्षेत्र में लाइन फाल्ट होने की सूचना आई। जिस पर संविदा लाइन मैन अपने साथी के साथ वजीरपुर गांव में लाइन सही करने गए। रात नौ बजे फाल्ट सही करते समय करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मालूम हो कि मृतक के बाबा रिसिया में बिजली कर्मचारी रह चुके हैं। संविदा कर्मचारी के पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब बहन ही बची है।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, बालिका की मौत

संबंधित समाचार