अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी को रामायण मेला के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामायण मेला समिति अयोध्या  के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

अयोध्या, अमृत विचार: रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उद्घाटन सत्र के लिए आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री ने गए हुए समिति के सभी सदस्यों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया एवं रामायण मेला के विस्तार के लिए कई पहलुओं पर विशेष चर्चा की। इस मौके पर समिति के संरक्षक जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, महंत अवधेश दास (बड़ा भक्तमाल), महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा , रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से मिलकर आगामी 5 दिसंबर को आरंभ हो रहे रामायण मेला के उद्घाटन सत्र के लिए आमंत्रित किया। इस वर्ष रामायण मेला 5 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya News : धोखाधड़ी के मामले में SO से जवाब तलब, 24 घंटे की मोहलत 

संबंधित समाचार