अयोध्या: इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में हुआ अभिषेक का चयन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। विकासखंड पूरा बाजार के अंजना मजरे भवानीपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार पाण्डेय का चयन इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईइएस) में होने से परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अभिषेक ने 12वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

अभिषेक कुमार पांडेय वर्तमान में इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम तमिलनाडु में टेक्नीशियन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उसके बाद भी यूपीएससी के तहत इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा दिया। जिसमें वर्ष 2024 के परिणाम में 12वीं रैंक हासिल किया।

अभिषेक के पिता सूर्यभान पांडेय संग्रह अमीन रहे हैं। माता देवमती गृहणी है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। बताया कि बचपन से ही देश सेवा का सपना था जो माता-पिता व परमात्मा के आशीर्वाद से पूरा हो हुआ।

यह भी पढ़ें:-संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भारी बवाल, पथराव और आगजनी...3 लोगों की माैत

संबंधित समाचार