पिथौरागढ़: तीन गोदामों से 75 लाख के पटाखे सीज, इस वजह से हुई कार्रवाई
पिथौरागढ़, अमृत विचार। शहर में बिना अनुमित पटाखे रखने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए 75 लाख रुपये मूल्य के पटाखे सीज कर दिए हैं। तीन अलग-अलग गोदामों रखे गए आतिशबाजी से संबंधित सामान सीज होने के बाद पटाखा व्यापारियों में खलबली मची हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। शहर में बिना अनुमित पटाखे रखने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए 75 लाख रुपये मूल्य के पटाखे सीज कर दिए हैं। तीन अलग-अलग गोदामों रखे गए आतिशबाजी से संबंधित सामान सीज होने के बाद पटाखा व्यापारियों में खलबली मची हुई है।
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर सीओ राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना लाइसेंस के भीड़भाड़ एवं रिहायशी, घनी आबादी वाले इलाकों में आतिशबाजी से संबंधित पटाखा- बम, रॉकेट, फुलझड़ी, चकरी आदि का अवैध रूप से भंडारण पकड़ा।
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में अलग-अ लग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पटाखों का अनुमानित मूल्य 75 लाख रुपये, है। पुलिस के अनुसार जिले में इतने बड़े स्तर पर पटाखों की रिकवरी का यह पहला मामला है। इस सामान को घनी आबादी व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बीच अवैध रूप से रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में चन्द्र प्रकाश गुप्ता पुत्र छोटे लाल गुप्ता, निवासी पाण्डेगांव पिथौरागढ़, करन सिंह भण्डारी पुत्र मोती सिंह भण्डारी, निवासी- ग्राम नैनी सैनी व मोहन सिंह खड़ायत पुत्र हर सिंह खड़ायत, निवासी मढ़खड़ायत पिथौरागढ़, के खिलाफ धारा 286 एवं 9 (बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
