एटा: दरगाह के पास जमीन को लेकर बवाल, आधा दर्जन बाइक और मैक्स में तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

एटा, अमृत विचार: संभल के बाद अब एटा में भी हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। रविवार देर रात हजरत इब्राहिम दरगाह की जमीन बताकर कब्जे को पहुंचे लोगों ने कब्जा शुरू किया तो वहां विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बवाल होने लगा। यहां पहले से किए जा रहे चारदीवारी के काम को रोक दिया। जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। बवालियों ने आधा दर्ज बाइक और मैक्स में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें खदेड़ दिया।

जलेसर देहात की ग्राम पंचायत के प्रधान मनोज यादव ने 24 बीघा जमीन सतीश चंद्र और प्रकाश चंद्र उपाध्याय से खरीदी है। रविवार देर शाम मनोज कुमार चारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। रात लगभग आठ बजे मोहल्ला पठानान के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और जमीन हजरत इब्राहिम कमेटी की बता कर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। पथराव करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बवाल करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।

बल प्रयोग कर गिरा दी दीवार
बवाल कर रहे लोगों ने निर्माणाधीन चारदीवारी भी गिरा दी। जब इसका विरोध किया तो मोहल्ला पठानान के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। बवालियों को खदेड़ने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया। 

16 नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हजरत इब्राहिम दरगाह के निकट चारदीवारी गिरा कर बवाल करने वाले 16 नामजद और 150 अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली प्रभारी ने संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग के निर्देशन में जलेसर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए। इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी और मामले का मुख्य आरोपी रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। 

प्रकरण के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था सामान्य हैं- श्यामनरायण सिंह, एसएसपी एटा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार