कासगंज: संभल और एटा की घटना को लेकर बरती गई सतर्कता, पुलिस ने पैदल मार्च किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: संभल में हुई हिंसा एवं समीपवर्ती जनपद एटा में वफ्फ बोर्ड की जमीन के विवाद के चलते जिले में भी सतर्कता बरती गई। पुलिस ने शहर और कस्बों में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस पिकेट लगाई गई। 

संभल में हुई हिंसा के चलते पांच मुस्लिम युवकों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं। वहीं समीपवर्ती जनपद एटा में वफ्फ बोर्ड की जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। संभल की हिंसा और एटा वफ्फ बोर्ड  के विवाद की चिंगारी जनपद में न पहुंचे। इसके लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर विशेष सतर्कता बरती गई। जिला पुलिस ने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। 

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने अराजक तत्वों को चेतावनी दी और आम लोगों से जिले की सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। शहर में सीओ आंचल सिंह चौहान, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने आम लोगों से अपील की है। वह किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। पुलिस कार्रवाई करेगी। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। गंजडुंडवारा, सहावर, अमांपुर, सिढपुरा, पटियाली, दरियावगंज, ढोलना, सोरों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। सार्वजनिक स्थलो पर पुलिस पिकेट लगाया गया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: शादी में बारातियों और घरातियों में चले लाठी-डंडे, बरसाए ईंट और पत्थर

संबंधित समाचार