Bareilly: हाउस अरेस्ट हुए सपा जिलाध्यक्ष, संभल जाने से रोका...पुलिस ने जमाया डेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप को पुलिस ने आज हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस के पास सूचना थी कि शिवचरण आज अपनी टीम के साथ संभल रवाना होंगे।

इस मामले में शिवचरण का कहना था कि वो संभल जाएंगे, लेकिन वहां जाने को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं है। उन्होंने बताया कि आज वो संविधान दिवस कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय जा रहे थे, लेकिन उनको हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। जिलाध्यक्ष ने इसको सरकार की तानाशाही बताया कि उनको संविधान दिवस मनाने भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

आपको बता दें, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल हिंसा की जानकारी लेने के लिए टीम भी बनाई है। मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल संभल की घटना की जानकारी जुटाएगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: गृह क्लेश में युवक ने उठाया खौफनाक कदम...फंदे से लटककर दी जान, दूसरे की पट्टे में फंसकर मौत

संबंधित समाचार