अब टोल प्लाजा पर होगी ओवरलोडिंग वाहनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश भर में वाहनों पर ओवरलोडिंग के चल रहे गोरखधंधे पर परिवहन विभाग ने एनएचएआई को अंकुश लगाने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जहां एनएचएआई के द्वारा अब टोल प्लाजा पर ओवरलोडिंग की जांच कराई जाएगी। ट्रक में माल की ओवरलोडिंग पाए जाने पर पूरा ब्यौरा परिवहन विभाग के चेकिंग दलों के पास पहुंचेगा।परिवहन विभाग …

लखनऊ। प्रदेश भर में वाहनों पर ओवरलोडिंग के चल रहे गोरखधंधे पर परिवहन विभाग ने एनएचएआई को अंकुश लगाने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जहां एनएचएआई के द्वारा अब टोल प्लाजा पर ओवरलोडिंग की जांच कराई जाएगी। ट्रक में माल की ओवरलोडिंग पाए जाने पर पूरा ब्यौरा परिवहन विभाग के चेकिंग दलों के पास पहुंचेगा।
परिवहन विभाग के इस प्रयास से चेकिंग दल कहीं से भी ओवरलोड वाहनों का ई चालान कर सकेंगे। यह व्यवस्था चेकिंग दलों की कमी की वजह से बनाई गई है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारी टोल प्लाजा पर ट्रक में लोड माल का वजन कराएंगे। ट्रक की क्षमता से अधिक माल पाए जाने पर ई चालान होगा। जिसमें₹20,000 का जुर्माना और प्रति टन 2000 का समन शुल्क भी वसूला जाएगा।

संबंधित समाचार