बहराइच: नगर पंचायत में सुबह आठ बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, इनको मिली छूट...SDM ने जारी किया आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहींपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत मिहींपुरवा में जाम की समस्या से निजात के लिए एसडीएम ने आदेश जारी किया है। अब सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे के मध्य भारी वाहन नगर में प्रवेश नहीं करेंगे।

जिले के नगर पंचायत मिहीपुरवा में प्रतिदिन जाम लगती है। जाम की समस्या से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने उपजिलाधिकारी संजय कुमार से वार्ता कर समस्या का हल निकालने की मांग की। एसडीएम ने मंगलवार को पत्र जारी किया है। जिसमें मिहिपुरवा बाजार क्षेत्र में जाम से निजात के लिए सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। 

12

यात्री और स्कूली बसों का आवागमन पूर्व की भांति ही रहेगा। एसडीएम ने ट्रक, पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। यह नियम मंगलवार से लागू हो गया है। एसडीएम ने ईओ नगर पंचायत को वैकल्पिक मार्ग के लिए रास्ता बनाने और जगह जगह बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बहराइच: अधिवक्ता संघ कैसरगंज का 75वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन, SDM ने आरोपों को बताया निराधार 

संबंधित समाचार