लखनऊ: ऊर्जा मंत्री ने अभियंताओं को लताड़ा, दिए खास निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को लेसा के दोनों जोन सिस और ट्रांस गोमती के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को उपभोक्ता सेवा के नियमों का पालन करने और कराने का आदेश दिया। उन्होंने अभियंताओं को कामों में लापरवाही पर जमकर लताड़ लगाई और विभाग और …
लखनऊ, अमृत विचार। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को लेसा के दोनों जोन सिस और ट्रांस गोमती के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को उपभोक्ता सेवा के नियमों का पालन करने और कराने का आदेश दिया। उन्होंने अभियंताओं को कामों में लापरवाही पर जमकर लताड़ लगाई और विभाग और उपभोक्ताओं के हितों के लिए काम करने के लिए कहा।
वहीं दीपावली के अवसर पर लोगों को शत प्रतिशत बिजली देने और बिजली बिल सही समय से देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अभियंताओं से राजधानी लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर बिजली देने के लिए और आपूर्ति के मामले में आदर्श बनाने के लिए आहवान किया।
27 हजार से ज्यादा एक लाख के बकायेदार
लेसा में 27 हजार से ज्यादा के वे उपभोक्ता हैं जिनके पर एक लाख से अधिक का बकाया है। इन सभी बकायेदारों से मंत्री ने बिल वसूली के लिए आदेशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी पहले उनके घर जाकर बिल भुगतान के लिए प्रेरित करें। इसके बाद भी जब बिलों का भुगतान न हो तो कनेक्शनों को काटें। उन्होंने अधिकारियों से इन सभी उपभोक्ताओं से शत प्रतिशत बिलों की वसूली और कनेक्शनों के काटे जाने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने चेताया कि बकाया वसूली और बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर अभियंताओं की जवाबदेही होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने बेहतर राजस्व के लिए बिजली चोरी रोकने और शत प्रतिशत बकाया वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं के बिलों के संसोधन और नये कनेक्शनों के लेने में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही उन्हे बेवजह दौड़ाया नहीं जाए।
साइकिल से करें उपभोक्ताओं से संपर्क
बैठक के दौरान मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निचले स्तर के कर्मचारी पांच किमी के दायरे तक साइकिल से उपभोक्ताओं के यहां पहुंचें और उनसे संपर्क बनायें। सइकिल से क्षेत्रों में भ्रमण करने से उपभोक्ताओं से सपर्क करने में आसानी होती है। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्रों की लाइन हानियों को सिंगल डिजीट में और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 फीसदी के नीचे लाने की बात कही।
यहां भी उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लाइन हानियों नहीं कम कर पाने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी स्तर से बिजली आपूर्ति बेहतर करने और राजस्व में बढ़ोतरी के लिए लाइन हानियों को कम किया जाए। इसके साथ ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रांसफॉर्मरों को बैलेंस करने और लाइनों, खंभों को दुरुस्त करनें निर्देश दिए। साथ ही संविदा और मीटर रीडर्स को यूनिफार्म और आईडी कार्ड लगाने के लिए निर्देशित किया। बकाया वसूली के लिए जेई से लेकर संविदा कर्मियों तक बकाया लिस्ट पकड़ाये जाने के लिए कहा।
