कानपुर में युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर टीएसएम को चप्पलों से पीटा: नौकरी से निकालने पर थी नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर टीएसएम को चप्पलों से पीट दिया। युवती नौकरी से निकाले जाने को लेकर नाराज थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विष्णुपुरी निवासी आदित्य खरबंदा एक कंपनी में टीएसएम पद पर  कार्यरत है। उनकी टीम में काम करने वाली उर्वशी नाम की युवती को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से उर्वशी और उसका प्रेमी विकास यादव आदित्य का पीछा कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। 

21 नवंबर को आदित्य आवास विकास के नवाब होटल के पास खड़े थे। इसी दौरान उर्वशी अपने प्रेमी और अन्य चार लड़कों के साथ मौके पर पहुंची। इन लोगों ने आदित्य के साथ मारपीट करते हुए उसे चप्पलों से पीट दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार: थाईलैंड से बर्मा भेजकर बनाया था बंधक

संबंधित समाचार