रायबरेली: Highway पर तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अटौरा/रायबरेली, अमृत विचार। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा चौकी के रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर स्थित अहमदपुर बैंक के समीप केलौली से टेंट का सामान लादकर रायबरेली की तरफ जा रही पिकअप और सामने से आ रही डीसीएम में टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों पर सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस घटना में डीसीएम चालक राजेश कुमार(46) पुत्र बृजलाल  निवासी कानपुर नगर व पिकअप पर सवार सोनू (30) पुत्र गुरु प्रसाद  निवासी चंदौली थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली, मनोज (18) पुत्र बलई निवासी ग्राम पूरे वंशीवट मजरे रसूलपुर गुंडा थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली, अंकित पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम चंदौली थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली गम्भीर रूप से घायल हो गये।

वहीं नितिन (26) पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम दरीबा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली पिकअप में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने एनएचएआई टीम की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ इलाज के दौरान पिकअप सवार मनोज की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। अटौरा चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Crime: कसाई ने की 'लिव-इन पार्टनर' की गला घोंटकर हत्या, शव के 40 से 50 टुकड़े कर जंगल में फेंका

संबंधित समाचार