बरेली: उप मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के खाली पद भरने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह ने लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुलपति ने उप मुख्यमंत्री को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने कुलपति से …

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह ने लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुलपति ने उप मुख्यमंत्री को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक प्रगति के बारे में जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री ने कुलपति से कहा कि सरकार रोजगार सृजन और कौशल विकास पर जोर दे रही है, इसलिये विश्वविद्यालय में खाली पदों को तुरंत भरने की प्रक्रिया शुरू करें। कुलपति ने जल्द ही खाली पदों पर भर्ती करने की बात कही। कुलपति ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि कोरोना काल में परीक्षाएं कराने, परिणाम जारी करने, शोध और रिसर्च एडमिशन को शुरू करवाने और एकेडमिक कैलेंडर को रेगुलराइज कराने को लेकर भी मंत्रणा की।

कुलपति ने विश्वविद्यालय में नए कोर्स शुरू करने, इन्क्यूबेशन एंड रिसर्च सेंटर खोलने, नए रोजगारपरक कोर्स शुरू कर विश्वविद्यालय की आय बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय में शिक्षकों के करीब 220 पद हैं जिनमें 50 फीसदी खाली हैं। इसी तरह से टेक्निकल और तृतीय श्रेणी के करीब 300 पद हैं जिसमें 100 पद खाली हैं।

संबंधित समाचार