Unnao: खामियां देख आपा खो बैठे जिला आबकारी अधिकारी, सेल्समैन को पीटा, इलाके में मचा हड़कंप, घटना सीसीटीवी में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। जिला आबकारी अधिकारी एक शराब दुकान के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के चलते सेल्समैन से इतने खफा हो गए कि उन्होंने उसको पीटना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब अधिकारी जी इसे अफवाह बताकर अपना बचाव करने में लगे हैं। 

विभागीय सूत्र बताते हैं कि जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर बीते दिन शराब दुकानों के निरीक्षण पर निकले थे। उन्होंने जिले के बीघापुर व हसनगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और जहां खामियां मिलीं वहां उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसी दौरान वे हसनगंज क्षेत्र की एक शराब दुकान पहुंच गए तो वहां उन्हें कुछ लोग शराब पीते मिल गए। इस पर उन्होंने सेल्समैन को फटकारते हुए बाहर बुलाया।

जैसे ही सेल्समैन दुकान से बाहर आया अधिकारी आपा खो बैठे और उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूत्र बताते हैं कि पीड़ित ने इसकी शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से करते हुए न्याय की मांग की है। हालांकि इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने सेल्समैन को फटकार लगाई थी। पिटाई किए जाने की बात अफवाह है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

 

संबंधित समाचार