पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में चार आतंकवादियों को मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक अभियान के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने यह जानकारी दी। अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले के बाग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में आतंकी नेता ‘बटूर’ समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन आतंकवादी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:-Sambhal Violence: जुमे की नमाज और अदालत में सुनवाई के मद्देनजर मंडल में अलर्ट, संभल में कड़े सुरक्षा प्रबंध

 

 

संबंधित समाचार