अयोध्या: जाना बाजार चौराहे पर भिड़े दो सांड, दो बाइक हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्र में सड़कों पर टहल रहे आवारा पशुओं की धर पकड़ न होने के चलते इनका आतंक व्याप्त है। गुरुवार रात दो सांडों में सड़क पर जमकर लड़ाई हुई। जिससे बाजारवासी हलकान रहे। इस दौरान दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जबकि लोग बाल - बाल बच गए। मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार चौराहे का है।
    
गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब खेत खलिहानों से निकलकर मेन चौराहे पर पहुंचे दो सांडों में भिड़ंत हो गई। लगभग बीस मिनट तक चली इस लड़ाई में आवागमन बाधित हो गया। बाजारवासियों ने लड़ाई कर रहे सांडो के ऊपर पानी डालकर व लाठी से मार कर किसी तरह से खदेड़ा।

गनीमत रही इनकी लड़ाई में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इन सांडो को खदेड़ने के बाद बाजारवासियों ने राहत की सांस ली। मनोज मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, ऋषभदेव गुप्ता, लक्ष्मण मोदनवाल, उत्तम शर्मा, दुर्गेश सोनी, श्यामजी मोदनवाल आदि व्यापारियों ने कहा कि यदि इन गोवंशों को जल्द से जल्द पकडा़ नहीं गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें:-Sambhal Violence: जुमे की नमाज और अदालत में सुनवाई के मद्देनजर मंडल में अलर्ट, संभल में कड़े सुरक्षा प्रबंध

संबंधित समाचार