प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के निधन पर जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उनका इलाज हो रहा था। मुंडा 45 वर्ष के थे। 

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।’’ झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी।  

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence: जुमे की नमाज और अदालत में सुनवाई के मद्देनजर मंडल में अलर्ट, संभल में कड़े सुरक्षा प्रबंध

संबंधित समाचार