अमरोहा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई जुमे की नमाज, एसपी ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। ड्रोन से निगरानी की गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने भी पैदल गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जामा मस्जिद इलाके का निरीक्षण किया।

संभल में जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर हुए बवाल के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर अमरोहा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।

 पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। अराजक तत्वों पर सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न तरीकों से नजर रखी जा रही है। अमरोहा जनपद के प्रमुख मस्जिदों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी लोगों से शांति बनाए रखने का अपील की गई है। उसके अलावा माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है।

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence : जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी...इंटरनेट पर पाबंदी जारी

संबंधित समाचार