Kanpur: शहर में स्वच्छता बढ़ाने को बनेगा दस्ता, सड़कों पर उतरेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, गंदगी फैलाने वालों से वसूलेगी जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम जल्द शहर आकर सफाई की हकीकत जानेगी। इसको लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। स्वच्छता के प्रति लोगों को सचेत करने और कार्रवाई करने के लिये जल्द स्वास्थ्य विभाग एक अलग प्रवर्तन टीम (दस्ता) बनाने जा रहा है जो घरों-बाजारों में घूम-घूमकर कूड़ा सड़क पर फेंकने, डस्टबिन न रखने, कूड़ा जलाने पर कार्रवाई करेगा। 

हर जोन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक्स आर्मीमैन घूमेंगे और नियमों का पालन न करने वाले लोगों से ऑन स्पॉट जुर्माना वसूलेंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार नगर आयुक्त ने इस योजना को लेकर सहमति दी है। जल्द टीम बनाकर सड़कों पर उतारी जायेगी।    

ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण की हालत खराब हो रही है। इसको देखते हुये जोनल स्वच्छता अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक, सफाई एवं खादय निरीक्षक, सफाई नायकों और पर्यवेक्षकों को सुबह 5 बजे से सड़कों पर निकलने के लिये निर्देश दिये गये हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार संखवार ने बताया कि सभी को निर्देश दिये गये हैं कि उनके क्षेत्रों में कूड़ा न जलाया जाये, इसकी मॉनीटरिंग करें। 

इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी निर्देशित कर दें कि उनके द्वारा भी कूड़ा न जलाया जाये। यदि कोई व्यक्ति कूड़ा जलाते हुये पाया जाता है तो चालान, जुर्माना की कार्रवाई की जाये। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कहीं भी कूड़ा जलता हुआ पाया जाता है तो संबन्धित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

सफाई निरीक्षक का वेतन रोका

जोन 5 में पार्क में कूड़ा डालने और आग लगाने और पनकी भाटिया तिराहा के पास कूड़े के ढेर के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। पनकी में तैनात सफाई पर्यवेक्षक विजय का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश जोनल स्वच्छता अधिकारी को दिये हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार संखवार ने बताया कि अन्य 3 सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: गड्ढे रोक रहे राहगीरों का रास्ता, लग रहा जाम, पुलिस उपायुक्त यातायात ने नगर निगम से की शिकायत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका