पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में ही फंदे से लटका मिला। भाई से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर इलाके के रहने वाले 25 वर्षीय सौरभ पुत्र वीरेंद्र कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार शाम परिवार वाले कमरे में युवक को बुलाने पहुंचे तो कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कमरे का दरवाजा भी भीतर से बंद था। परिजन ने आसपास से झांककर देखा तो सौरभ का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना बड़े भाई गोविंद ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।  परिजन भी कुछ खास नहीं बता  सके। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: खूब हुई चाकरी और बाबूगिरी..अब तैनाती वाले गांव में संभालिए काम, कोर्ट के दखल के बाद हुए आदेश

संबंधित समाचार